बीपी डेस्क। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार सोमवार को 45 साल के हो गए। इस मौके पर विभिन्न नेताओं ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री तथा जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक दल के नेता श्री श्रवण कुमार ने भी स्वास्थ्य मंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
श्री कुमार ने निशांत कुमार के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में अपना योगदान देते रहें। आगे कहा कि वे अपनी मेहनत, लगन और कर्मठता से एक अच्छे नेता के रूप में उभर रहें और युवाओं को भी प्रेरित कर रहे हैं। निशांत कुमार को जन्मदिन पर शुभेच्छाओं का सिलसिला लगातार जारी है।
