बिहार में आँधी और बारिश से हुई फसल क्षति के शीघ्र आकलन का निर्देश, किसानों को हर संभव सहायता करेगी सरकार- राम कृपाल यादव

पटना

विक्रांत। बिहार के कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव द्वारा आज बिहार के जिलों में असमय हुई आँधी और बारिश से फसल को हुए नुकसान पर प्रधान सचिव, कृषि निदेशक, उद्यान निदेशक एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को फसल के क्षति का आकलन करने का निदेश दिया।

साथ ही, कृषि विभाग की टीमों को सक्रिय कर किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा। मंत्री द्वारा आँधी और बारिश के कारण हुए फसलों के नुकसान का अविलम्ब आकलन करने का निदेश विभागीय अधिकारियों को दिया गया।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य की सरकार आपदा की इस घड़ी में किसानों के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है। किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निदेश विभागीय अधिकारियों को दिया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। कृषि मंत्री ने कहा कि आँधी और बारिश के कारण हुए फसल क्षति का आकलन प्रतिवेदन प्राप्त हो जाने के बाद कृषि विभाग वैकल्पिक फसलों के बीज से लेकर अन्य सभी विकल्पों पर विचार करेगी तथा किसानों को त्वरित सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।