नालंदा पुलिस की छापेमारी में हत्या में फरार एक 24 घंटे में गिरफ्तार, दूसरे ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

नालंदा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: नालंदा पुलिस की छापेमारी के बाद महज 24 घंटे के भीतर हत्या के एक मामले में फरार चल रहा अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक दूसरे मामले में नगर थाना क्षेत्र के सूफी नगर मोहल्ले में पिता- पुत्र को गोली करने के आरोप में फरार चल रहे बेचू मियां उर्फ लंगड़ा पुलिस से भयभीत होकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

हालांकि नालंदा पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करने की योजना पर काम कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक नुरुल हक ने बताया कि बिंद थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में 26 अप्रैल 2026 को एक युवक की हत्या की जानकारी पुलिस को मिली थी।

उक्त घटना में मृतक राहुल कुमार के पिता मुकेश कुमार के फर्द बयान पर उनके गांव के ही संटी कुमार एवं एक अन्य के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस द्वारा एक टीम बनाकर अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी।

तकनीकी एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर नूरसराय थाना क्षेत्र से प्राथमिक अभियुक्त संटी कुमार को 26 अप्रैल 2026 की संध्या गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है क्षेत्र में वाहन चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं।