Bihar News : CM नीतीश कुमार डिप्टी सीएम विजय सिन्हा द्वारा आयोजित मकर संक्रांति कार्यक्रम में हुए शामिल

पटना

बीपी डेस्क। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। 3 एम० स्ट्रैंड रोड, पटना में आयोजित मकर संक्रांति कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, लघु जल संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, विधायक श्री श्याम रजक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *