प्रेम जाल में फंसा कर युवती को किया गर्भवती, गर्भपात कराया, मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

बिहारशरीफ

-पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिहारशरीफ: अविनाश पांडेय : झूठे प्रेम जाल में फंसा कर एक युवक द्वारा युवती को गर्भवती किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बिहारशरीफ शहर के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले का है, जहां एक दुकान का संचालक अपने मोहल्ले के ही एक लड़की को झूठे प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इतना ही नहीं लड़की के गर्भवती हो जाने के बाद उसके साथ मारपीट की एवं एक निजी नर्सिंग होम में उसका गर्भपात भी कराया। पीड़िता द्वारा अपने ऊपर हुए जुल्मों सितम की शिकायत लहेरी थाने की पुलिस को की। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा इसकी जांच की गई। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की को मेडिकल जांच के लिए महिला पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के अनुसार पिछले डेढ़ वर्षो से युवक उक्त लड़की को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। जहां लड़की के गर्भवती होने के बाद लड़का द्वारा उसके साथ मारपीट की गई एवं उसे जान मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि जब उसने उक्त युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसकी नीयत अचानक बदल गई और वह हमसे दूर-दूर भागने लगा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित नर्सिंग होम की भी जांच की जाएगी जहां पीड़िता द्वारा गर्भपात कराए जाने की बात अपने प्राथमिक आवेदन में किया है।