मोतिहारी जनसंवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की जमकर की तारीफ
मोतिहारी, राजन द्विवेदी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में मोतिहारी पहुंचे थे। उन्होंने ने स्थानीय गांधी मैदान में जनसंवाद किया। जनसंवाद में नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को खूब मदद कर रहा है जिसके कारण बिहार खूब आगे बढ़ रहा है।
नीतीश कुमार ने कहा कि पहले तो कुछ काम नहीं होता था। 2005 से पहले बिहार में कुछ था नहीं। जब एनडीए की सरकार आई, तब से हमलोगों ने काम शुरू किया। बहुत काम किया। सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है। खूब विकास हुआ है। अब और विकास तेज गति से हो रहा है। उन्होंने ने किया कि लोगों के लिए सम्मान के जीवन जिने की योजना पर काम किया जा रहा है।
साथ इधर केन्द्र सरकार बिहार को खूब मदद कर रही है। चोरों तरफ सड़क का जाल बिछ गया है। फोर लेन, सिक्स लेन सड़कें बन रही है। एयरपोर्ट बन रहें हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल की संख्या बढ़ी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी सभी क्षेत्रों में खूब काम किए गए हैं।
यह सब हो रहा है इसमें केंद्र सरकार की बड़ी मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बिहार में रोजगार बढ़ाया है। पच्चास हजार लोगों को नौकरी दे चुके हैं। आगे हमने एक करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। उसपर काम किया जा रहा है। उन्होंने ने जीविका दीदियों के रोजगार के लिए भी मदद देने की बात कही।
उन्होंने ने कहा कि दस दस हजार रुपए पहले दिए गए हैं और दो लाख रुपए रोजगार सृजन के लिए दिए जायेंगे। जनसंवाद से पहले मुख्यमंत्री ने मोतिहारी महिला पोलिटेकनिक कालेज का निरीक्षण किया।मजुराहां कोटवा पर स्थित धनौती नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
जनसंवाद के मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बेतिया सांसद संजय जायसवाल, बिहार सरकार के काबीना मंत्री विजय चौधरी सहित सभी विधायक एवं विधानपार्षद उपस्थित थे।
