गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
मोतिहारी, राजन द्विवेदी। जिले के सिकरहना अनुमंडल मुख्यालय ढाका में दवा प्रतिष्ठानों पर नशा व्यापार करने की गुप्त सूचना पर सिकरहना अनुमंडल एसडीओ के नेतृत्व में तीन दवा दुकानों पर छापेमारी कर जांच के लिए सैंपल कलेक्ट की गई।
छापेमारी टीम में एसडीओ के साथ औषधि निरीक्षक, सुशील कुमार, रईस आलम एवं राकेश सिंह एवं ढाका के थानाध्यक्ष शामिल रहे। बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ढाका बाजार अंतर्गत अंतर्गत तीन मेडिकल स्टोर्स में उपकार मेडिकल, न्यू इंडिया मेडिकल एवं बिंदा में बिंदा मेडिकल पर छापेमारी की गई।
उपरोक्त मेडिकल स्टोर के विषय में नशीले दवा की बिक्री की सूचना मिली थी। छापेमारी के क्रम में नारकोटिक्स से संबंधित 10 प्रकार के दादाओं के सैंपल जप्त किए गए।
साथ ही 50 अन्य तरह की संदिग्ध पाए गए नशीली दवाओं का सैंपल लिया गया। छापेमारी दल ने बताया कि जप्त किए गए दवाओं की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आलोक में दवा प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
