बीपी डेस्क। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया- कमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू हो गया है. साथ ही, रसोई गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए देशभर में छापेमारी, औचक निरीक्षण तेज कर दिए गए हैं. सचिव सुजाता शर्मा ने बताया, CAQM (Commission for Air Quality Management ) ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत NCR क्षेत्र के उद्योगों, होटलों, रेस्तरां और अन्य उद्यमों को रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (RDF) पेलेट्स की अनुमति दी गई है. यह अनुमति एक महीने के लिए दी गई है.
क्या होता है रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (RDF) ?
रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (RDF) एक प्रकार का ईंधन है जो विभिन्न प्रकार के कचरे (वेस्ट) से बनाया जाता है. मुख्य रूप से घरेलू और कमर्शियल कचरा, इंडस्ट्रियल वेस्ट या कमर्शियल वेस्ट से तैयार किया जाता है. बताते चलें कि कचरे से पहले कांच, लोहा, एल्युमिनियम को छांटकर अलग कर लिया जाता है. फिर प्लास्टिक, कागज, कार्डबोर्ड, लकड़ी के टुकड़े, कपड़े, रबर आदी को काटकर छोटा कर लिया जाता है. फिर उसे सुखाकर पेलेट्स, ब्रिक्स के रूप में दबाकर बनाया जाता है.
कचरे से बने ईंधन RDF के इस्मेताल की अनुमति
सचिव सुजाता शर्मा ने बताया, CAQM (Commission for Air Quality Management ) ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत NCR क्षेत्र के उद्योगों, होटलों, रेस्तरां और अन्य उद्यमों को रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (RDF) पेलेट्स की अनुमति दी गई है. यह अनुमति एक महीने के लिए दी गई है.
क्या होता है रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (RDF) ?
रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल (RDF) एक प्रकार का ईंधन है जो विभिन्न प्रकार के कचरे (वेस्ट) से बनाया जाता है. मुख्य रूप से घरेलू और कमर्शियल कचरा, इंडस्ट्रियल वेस्ट या कमर्शियल वेस्ट से तैयार किया जाता है.
कचरे से पहले कांच, लोहा, एल्युमिनियम को छांटकर अलग कर लिया जाता है. फिर प्लास्टिक, कागज, कार्डबोर्ड, लकड़ी के टुकड़े, कपड़े, रबर आदी को काटकर छोटा कर लिया जाता है. फिर उसे सुखाकर पेलेट्स, ब्रिक्स के रूप में दबाकर बनाया जाता है.
संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा- नागरिकों से अपील करती हूं कि घबराकर गैस बुकिंग करने से बचें. कृपया तभी बुकिंग करें जब यह बिल्कुल जरूरी हो. बुकिंग नियमों को स्पष्ट करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में पिछली डिलीवरी और अगली बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतर होना अनिवार्य है.
अगर आप यह समय पूरा होने से पहले सिलेंडर बुक करने की कोशिश करते हैं, तो बुकिंग नहीं हो पाएगी. अधिकारी ने बताया कि ईरान-इजराइल जंग शुरू होने से पहले एलपीजी सिलेंडर की दैनिक बुकिंग लगभग 55 लाख थी. आंकड़ा बढ़कर लगभग 88 लाख तक पहुंच गया.
एलपीजी उत्पादन में 31 प्रतिशत की वृद्धि
आपूर्ति के दबाव को कम करने के लिए सरकार ने घरेलू एलपीजी उत्पादन में 31 प्रतिशत की वृद्धि की है.
डिजिटल बुकिंग टूल्स का करें इस्तेमाल
गैस सिलेंडर के लिए डिजिटल बुकिंग टूल्स का इस्तेमाल करें. इनमें IVRS, SMS बुकिंग, WhatsApp बुकिंग, और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा दिए गए मोबाइल ऐप्स शामिल हैं. डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर खुद जाकर, लाइन में खड़े होकर, और फिर सिलेंडर बुक करने या उसकी डिलीवरी लेने की कोई जरूरत नहीं है.
वहीं कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए लगातार छापे मारे जा रहे हैं. महाराष्ट्र और राजस्थान में संयुक्त टीमों ने अचानक निरीक्षण और छापे मारे. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भी लगभग 1,400 जगहों पर अचानक निरीक्षण किए गए. लगभग 20 FIR दर्ज की गई हैं, कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. लगभग 19 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है. इसी तरह, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा और कर्नाटक में भी छापे मारे गए हैं.
