— पुण्यतिथि के मौके पर नागेश्वर प्रसाद के पुत्र दिलीप कुमार ने स्लम बस्ती में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का किया वितरण
बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : आज दिनांक 28/07/2026 को रामचंद्रपुर में अवस्थित स्नातक अधिकार मंच के कार्यालय में नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह समाज सेवी स्वर्गीय नागेश्वर प्रसाद की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नागेश्वर बाबू अमर रहें के नारे के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विभिन्न प्रखंडों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके विषय में बताते हुए कहा कि नागेश्वर प्रसाद जी आजीवन समाज की सेवा करते रहे।

उन्होंने कभी भी कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा। उनके जिलाध्यक्ष कार्य में उन्होंने सभी कांग्रेसियों को एक साथ लेकर चलने का कार्य किया। उनकी कृति आज भी पूरे जिले में कायम है। स्वर्गीय नागेश्वर प्रसाद के पुत्र स्नातक अधिकार मंच के संयोजक सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य दिलीप कुमार ने उनके जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि नागेश्वर प्रसाद जी का जीवन काफी सादगी पूर्ण था। वह अपने समाज के लिए अंतिम क्षण तक कार्य करते रहे। नागेश्वर प्रसाद एक सच्चे कांग्रेसी थे।
कांग्रेस का जिलाध्यक्ष रहते हुए उनका आकस्मिक निधन हुआ था। दिलीप कुमार ने बताया कि जिस समय उनका निधन हुआ वे कांग्रेस जिलाध्यक्ष थे, और मैं युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष था। उन्होंने अपने पिताजी से ही समाज सेवा की पाठ पढ़ा। आज मैं भी उनके ही नक्शे कदम पर चल रहा हूं। उन्होंने कहा कि नागेश्वर प्रसाद जी के पास से कोई भी आदमी खाली हाथ नहीं लौटा था।
जो भी उनके आगे मदद के लिए आते थे उन्हें वह हमेशा किसी ने किसी रूप में मदद करते थे। राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार ने कहा कि उनकी राजनीतिक जीवन शैली देखकर ही वह प्रभावित हुए थे और जनता सेवा के लिए राजनीति में आए थे। उनके पुण्यतिथि के अवसर पर जितेंद्र कुमार सिंह, सर्वेश कुमार, राजेश्वर प्रसाद, सर्वेंद्र कुमार,
विनोद कुमार, राजीव रंजन कुमार, पिंटू कुमार, कैप्टेन शाहिद, फवाद अंसारी, सुमंत पटेल, मुन्ना पांडेय उनके पौत्र आदित्य राज के अलावा सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। पुण्यतिथि के श्रद्धांजलि सभा के बाद बड़ी पहाड़ी जाकर स्लम बस्ती के बच्चों के बीच नागेश्वर बाबू की याद में सैंकड़ो बच्चों के बीच पठन सामग्री एवं टॉफी बिस्किट का भी वितरण कर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
