चंपारण की खबर : मोतिहारी के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब घर बैठे लगेगा पाम हॉस्पिटल में डॉक्टर से मिलने का नंबर

मोतिहारी

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। शहर के श्री कृष्ण नगर स्थित पाम हॉस्पिटल ने मरीजों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अस्पताल में बुधवार को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सेवा की शुरुआत की गई। अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पुष्कर कुमार ने अस्पताल की आधिकारिक वेबसाइट Pamhospital.in को लॉन्च किया।

इस नई सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को घंटों लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा। अब आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे ही डॉक्टर से मिलने का समय बुक कर सकते हैं।

  • क्या है फायदा?

इस मौके पर डॉ. पुष्कर कुमार ने बताया, “हमारा उद्देश्य मरीजों का समय बचाना और अस्पताल की प्रक्रिया को आसान बनाना है। कई बार दूर-दराज से आए मरीजों को सिर्फ नंबर लगाने के लिए सुबह से इंतजार करना पड़ता था। अब वे http://Pamhospital.in पर जाकर अपना अपॉइंटमेंट कन्फर्म कर अपनी सुविधानुसार अस्पताल आ सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में स्वास्थ्य सेवाओं को भी टेक्नोलॉजी से जोड़ना बहुत जरूरी है।

  • कैसे लें अपॉइंटमेंट?

बहुत आसान है –

  1. अपनी वेबसाइट www.Pamhospital.in पर जाएं।
  2. ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. डॉक्टर और अपनी सुविधानुसार समय का चयन करें।

पाम हॉस्पिटल की यह पहल मोतिहारी में आधुनिक और मरीज-हितैषी स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।