Bihar News : तेजस्वी के RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने बहन रोहिणी बोलीं- ‘गिरोह-ए-घुसपैठ’ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक’

पटना

बीपी डेस्क। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया है. इस फैसले के बाद तेजस्वी यादव की बड़ी बहन रोहिणी आचार्य ने तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट किया है.

तेजस्वी यादव की ताजपोशी पर उनकी बहन रोहणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, “सियासत के शिखर-पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ठकुरसुहाती करने वालों और ‘गिरोह-ए-घुसपैठ’ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने शहजादा’ की ताजपोशी मुबारक.” रोहिणी के इस बयान को सीधे तौर पर पार्टी के अंदर चल रही खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है.

बता दें तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा. प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया और तेजस्वी की नियुक्ति पर औपचारिक मुहर लगा दी गई.

तेजस्वी यादव की नई भूमिका को पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार और मजबूती से जोड़ा जा रहा है. नेतृत्व परिवर्तन से आरजेडी को नई ऊर्जा मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन रोहिणी आचार्य के बयान ने यह साफ कर दिया है कि पार्टी और परिवार, दोनों स्तर पर यह फैसला पूरी तरह निर्विवाद नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *