Bihar News : जदयू का 2026 तक एक करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य, बूथ स्तर तक चलेगा अभियान

पटना

पटना, बीपी डेस्क। एक करोड़ नए लोगों को पार्टी से जोड़ने को ले जदयू बूथ स्तर तक अभियान चलाएगा। इस सिलसिले में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान को व्यापक और प्रभावी रूप से सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में पूरे प्रदेश से जदयू के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जदयू ने वर्ष 2026 तक एक करोड़ नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक सघन और सुनियोजित अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के दौरान आम जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के विजन से जोड़ने पर विशेष बल दिया जाएगा। ग्रामीण कार्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रारंभ किया गया यह सदस्यता अभियान पार्टी के संगठनात्मक सशक्तीकरण कीदिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने कहा कि हम सभी पार्टी जन एकजुट होकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। बैठक में जदयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह, महादलित आयोग के सदस्य रुबेल रविदास, प्रदेश सचिव राजेश तिवारी, अशोक पटेल, राजीव रंजन पटेल, शिव शंकर निषाद, विक्रांत विक्की, पुष्कर आनंद, पंकज सिंह, महेश दास व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *