Daily Horoscope : क्या कहते है आज आपके सितारे, कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए…..

राशिफल

मेष
मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक और आनंददायक रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में आज का दिन आपका दिन आज बेहतरीन रहेगा। आपको अपनी कार्ययोजना का फायदा मिलेगा। आपको राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका बेहतर होगा आपको आकस्मिक लाभ मिलेगा। आप आज बड़े भाई बहनों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा दूसरे भाव में होकर आपको आर्थिक लाभ प्रदान करेंगे। आपका पैसा फंसा है तो वह आपको वापस मिल सकता है। पैतृक धन संपत्ति और पिता के सहयोग से आपको फायदा मिलेगा। आप परिवार के साथ आज मनोरंजक समय बिता पाएंगे। बच्चों के साथ आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी। नौकरी में आज आपको साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। विशेष रूप से आपकी लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। पड़ोसियों से आप आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

मिथुन
मिथुन राशि में आज गजकेसरी योग बना है जिससे आज बुद्धि और चतुराई से मिथुन राशि के जातको को लाभ मिलेगा। आपको आज नौकरी में दिन के आरंभ से ही सक्रिय रहना होगा क्योंकि आपके ऊपर आज काम का दबाव रह सकता है। साथी सहकर्मियों की मदद से आज आपका काम पूरा हो सकता है। आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। आप किसी धार्मिक और सामाजिक में भी आज भाग ले सकते हें। आपको आज कोई अच्छी खबर भी मिली सकती है जिसकी आप बहुत समय से प्रतीक्षा कर रहे हें। आपको पुराने मित्र या अधिकारी वर्ग से आज सहयोग मिल सकता है। आप कोई नया काम भी शुरू कर पाएगे। वैवाहिक जीवन आज आपका रोमांटिक और सुखद बीतेगा। आप संतान की ओर से आज प्रसन्नता पाएंगे।

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपकी राशि से द्वादश भाव में हो रहा है चंद्रमा का गोचर आपको मानसिक तनाव दे सकता है। कुछ अप्रत्याशित काम भी आपके ऊपर आ सकता है जिससे आपको तनाव मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको संभलकर आगे बढना होगा किस वजह से आपका बनता काम भी अटक सकता है। वैसे जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से है उनको आज फायदा हो सकता है। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखे। किसी वजह से आज आपको देर तक जगना भी पड़ सकता है जिससे आपका मन चिड़चिड़ा हो सकता है। आज वाद विवाद से आपको बचना होगा।

सिंह
सिंह राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको भाग्य आर्थिक लाभ पाने में मदद करेगा। आपका फंसा और अटका धन आपको आज वापस मिल सकता है। कानूनी मामलों में आज आपको सतर्क और सजग रहना होगा। किसी जोखिम वाले काम मे हाथ डालना आज नुकसानदायक हो सकता है। नौकरी में आपको आज किसी मित्र या सहकर्मी की मदद से फायदा होने वाला है। अधिकारी वर्ग से भी आज आपको सपोर्ट मिलेगा और आप आज सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगेो। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। पिता की ओर से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको ससुराल पक्ष से भी लाभ मिल पाएगा। लेकिन आज जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा उन्हें आज कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

कन्या
कन्या राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आपको आज करियर में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। जो जातक शिक्षा और शिक्षण के काम से जुड़े हुए हैं अथवा अकाउंट और प्रबंधन के काम से जुड़े हुए हैं उनको आज फायदा मिलेगा। आपके लिए आज भाग्य तरक्की का मार्ग भी खोल रहा है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है। आपको आज किसी पूर्व परिचित की मदद से भी फायदा मिलेगा। आप कोई साहसिक फैसला लेकर भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आपके आज आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सभी लोग एक दूसरे की मदद करेंगेो। वैवाहिक जीवन भी आज आपका अनुकूल बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। पड़ोसियों से आज सहयोग मिलेगा।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी राशि से आज भाग्य भाव में बना गजकेसरी योग आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज उन्नति का संयोग बना हुआ है। अधिकारियों से आपको आज पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिलेगी। पूर्व में किया गया काम और निवेश आपको आज लाभ दिलाएगा। आप अपनी चतुर बुद्धि और वाणी कुशलता से आज सफलता पाएंगे। कोई कठिन काम आज सरलता से पूरा हो सकता है। बिजनेस में आपको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आपको प्रसन्नता होगी। दिन के दूसरे भाग में आज धन के आगमन से आपकी जेब हरी होगी। पारिवारिक जीवन में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी साहसिक कदम का फायदा मिल सकता है। जो लोग बिजली के उपकरण से संबंधित काम करते हैं आज उनको फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में आज कुछ विरोधी सक्रिय रह सकते हें इसलिए अपनी योजनाओं को सभी के साथ शेयर करने से बचें। आज कुछ अप्रत्याशित और अनचाहे खर्च भी होंगे जिससे आपको परेशानी होगी। वैसे आज कुछ लाभ का मौका भी आपको मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको किसी सीनियर की सलाह और मार्गदर्शन का फायदा मिलेगा। आपके लिए जरूरी है कि आज छोटी अवधि के निवेश से बचें नहीं तो नुकसान हो सकती है। प्रॉपर्टी के काम में आज आपको फायदा हो सकता है। आपके लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज बड़े भाई बहनों से सहयोग मिलेगा।

धनु
धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन उत्तम और अनुकूल रहेगा। आपके कामकाज में आज तेजी बनी रहेगी। अधिकारीवर्ग का वरदहस्त आपको प्राप्त होगा जिससे आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा और आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर पाएंगेो। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकता है। आपके लिए आज की अच्छी बात है कि आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में सफलता मिलेगी। साथ ही आज आपकी राशि से सप्तम भाव में गजकेसरी योग बनने से आपको प्रबंधन क्षमता और शिक्षण के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। आपके लिए आज बिजनेस में आर्थिक लाभ का संयोग बना हुआ है। आप आज विदेशी क्षेत्र से भी आज लाभ प्राप्त कर पाएंगेो। वहीं आज आपका पारिवारिक जीवन अनुकूल और सुखद बीतेगा।

मकर
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके विरोधी आज सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। वैसे आज आपको तकनीकी ज्ञान के साथ ही साथ अधिकारियों के सपोर्ट का फायदा मिलेगा क्योंकि आपकी राशि आज राजयोग भी बना हुआ है। आपके लिए बेहतर होगा कि क्रोध पर काबू करें और अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें। राजनीतिक और सामाजिक पहचान का भी आपको आज फायदा मिलेगा। आपको आज बिजली के उपकरण और आयात-निर्यात के काम में लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाइयों से मेलजोल बनाकर रखना होगा नहीं तो किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है।

कुंभ
कुंभ राशि के जातको के लिए आज शुक्रवार का दिन भाग्यशाली रहेगाी। आपकी राशि पर पर आज गुरु की नवम दृष्टि रहेगी और गुरु आज गजकेसरी योग बना रहे हैं जिससे आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता का मौका मिलेगा। आपका जरूरी काम जो काफी समय से अटक रहा था वह आज पूरा हो सकता है। आपके प्रभाव और सम्मान में भी आज वृद्धि होगी। आप कोई नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको विदेशी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगेो। काम के सिलसिले में की गई यात्रा आज सफल होगी। आपको आर्थिक मामलों में भाग्य कमाई का मौका देगा। पीली धातु के कारोबार में आप लाभ पाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी लाभ का भी आज संयोग बना है। आपके सितारे बताते हैं कि आज पारिवारिक जीवन में संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा, नौकरी में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा और आपको आज कोई लाभदायक मौका मिलेगा। गिफ्ट आइटम और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा। आप आज कोर्ट कचहरी के काम में सफलता पाएंगे और आपको आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको फैमिली बिजनेस में लाभ मिलेगा। वाहन और सुख साधनों पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। घर परिवार के मामले में आज का दिन आपका बेहतर रहेगा। आप परंपरा को निभाएंगे और पारिवारिक कार्यो में सहभागी बनेंगे। आपको किसी सगे संबंधी से सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *