जनसुनवाई : गृह विभाग में जनता की बात अफसरों के साथ

पटना

बीपी डेस्क। सात निश्चय-3 के तहत् “सबका सम्मान-जीवन आसान” योजना के अंतर्गत दिनांक 30 जनवरी, शुक्रवार को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविन्द कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। यह जन-सुनवाई अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित हुई।

जन-सुनवाई के दौरान श्री चौधरी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री चौधरी ने कहा कि “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है।

उल्लेखनीय है कि गृह विभाग में “सबका सम्मान-जीवन आसान” योजना के तहत सोमवार को 11:00 से 01:00 तथा शुक्रवार को अपराह्न 03:00 से 05:00 दो दिन जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव और विशेष सचिव फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर प्रभावी निष्पादन हेतु दिशा निर्देश देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *