चंपारण की खबर : मिस्काट में बन रहे शेड युक्त छठ घाट का महापौर ने किया निरीक्षण, सफाई कार्यों का भी लिया जायजा

मोतिहारी

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। शहर के वार्ड संख्या 21, रमना मिस्कॉट मुहल्ला में नगर निगम के द्वारा निर्माणाधीन शेड युक्त छठ घाट तथा नव-निर्मित सड़क एवं नाला का निरीक्षण महापौर प्रीति कुमारी ने किया। इस अवसर पर स्थानीय निगम पार्षद प्रतिनिधि हरेंद्र कुमार एवं कनीय अभियंता सौरभ राज भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान वार्ड में संचालित साफ-सफाई कार्यों का गहन सर्वेक्षण किया। संबंधित एजेंसी एवं नगर निगम के सफाई कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की गई तथा वार्ड में बेहतर, नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जाए। ताकि स्थानीय नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। नगर निगम मोतिहारी वार्ड के समग्र विकास एवं स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *