नालंदा: बिहार की जनता को समर्पित है बिहार बजट सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा गया है: जदयू

नालंदा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: जिला जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार का प्रस्तुत बजट 2026 आर्थिक रूप से सशक्त सामाजिक रूप से न्याय पूर्ण समावेशी वाला है। विकसित राज्य बनाने के संकल्प को नहीं ऊर्जा मिलेगी। सरकार का मुख्य लक्ष्य बिहार को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करना है।

इस बार कुल 3.47 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पेश किया गया है, जो राज्य के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में बिहार देश के पांच बड़े विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

एक विशेष विजन साझा किया। बिहार का भविष्य पांच मूलभूत तत्वों (पंचतत्व) ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान पर आधारित होगा। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए आगामी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा।सामाजिक न्याय की सुनिश्चितता नीतीश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस वर्ष के बजट में ₹13,202.38 करोड़ का प्रावधान राज्य के प्रत्येक जरूरतमंद तक सुविधाएँ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बजट 2026 विकसित बिहार समृद्ध विहार ताकतवर बिहार में कारगर साबित होगा। एक तरफ देश की अर्थव्यवस्था जहां तेजी आगे बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर बिहार का आर्थिक विकास दर तेजी से बढ़ रहा है 2025-26 में अनुमान है कि बिहार 14.9% के विकास दर से आगे बढ़ेगा।

न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलकर बिहार ने सात निश्चय एक साथ निश्चय दो के माध्यम से रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सात निश्चय तीन के संकल्प के साथ बिहार को देश के अग्रणी राज्य के विकसित श्रेणी का लक्ष्य रखा गया है प्रति व्यक्ति आय को दुगना करना एक करोड़ रोजगार का अवसर सृजित करना महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

महिला रोजगार योजना के अन्तर्गत एक करोड़ 56 लाख महिला सदस्यों को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि दी जा चुकी है। जाति आधारित जनगणना में चिन्हित 94 लाख परिवारों को लघु उद्यमी योजना के माध्यम से सशक्त बनाने का संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *