बीपी डेस्क। वर्तमान समय में छात्र छात्राओं क बीच पढ़ाई और करियर को लेकर बढ़ते मानसिक तनाव, सामाजिक और पारिवारिक दबाव से राहत दिलाने की दिशा में गया स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज द्वारा मानसिक स्वास्थ और तनाव प्रबंधन दिवस मनाया गया.
आज गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, गया में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन दिवस पर आयोजित शिविर का छात्र छात्राओं के अलावा शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कमियों ने भरपूर लाभ उठाया. शिविर का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य डॉ. हिरन कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया.
शिविर में पधारे बतौर मुख्य अतिथि ब्रह्म कुमारी संस्थान परिवार की भास्कर भाई जी, बबीता दीदी, रेखा दीदी, श्रेया दीदी एवं मालती दीदी द्वारा मानसिक तनाव से बचाव को लेकर योग ध्यान विधि पर बौद्धिक रूप से प्रकाश डाला गया और गुर सीखाए गए.
शिविर में छात्र-छात्राओं की विशेष रूप से भागीदारी देखने को मिली. इसके पूर्व प्राचार्य डॉ. हिरन कुमार सिंह ने आगत अतिथियों का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया. मौके पर ब्रह्माकुमारी संस्थान के आगत अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं जीवन में संतुलन बनाए रखने के विषय में अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरक विचार साझा किया.
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई, करियर, पारिवारिक दायित्व एवं सामाजिक दबावों के कारण मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है, किंतु सही सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं आत्म-अनुशासन से मुक्ति पाया जा सकता है. अतिथियों द्वारा ध्यान- योग (मेडिटेशन) के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया. जब कि संबंधित प्रेरक वीडियो भी प्रदर्शित किए गए. जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखी गई.
