मोतिहारी, राजन द्विवेदी। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में ढाका क्रिकेट क्लब और न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ढाका की टीम ने 211 रन बनाए।
जिसमे अंकेश ने 44 निखिल 41 और रितेश ने 34 रन बनाए गेंदबाज आयुष सिंह 3 विकेट आशुतोष और मिस्बाहुल ने 2-2 विकेट लिए।जवाब मे खेलने उतरी न्यू स्टार की टीम के आशुतोष के 67 और इंसान के 36 रन के बदौलत 158 रन सिमट गए। ढाका की टीम 54 रन से जीत गई।
ढाका के तरफ से निखिल ने 4 और अंकेश ने 3 विकेट लिए मैन आफ़ द मैच ढाका के निखिल को बीपीएसआरए के राष्ट्रिए महामंत्री संत कुमार ने दिए ।इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने मीडिया को दी। वही दूसरा मैच गांधी मैदान में यंग इलेवन और चकिया के बीच खेला गया टॉस जीतकर चकिया क्रिकेट क्लब पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया।
यंग इलेवन 170/10 विकेट पर सिमट गई । चकिया के मनीष ने 3 विकेट और सूरज ने 2 विकेट लिए जवाब में खेलने उतरी चकिया की टीम 49 रन बनाकर आउट हो गईं। यंग इलेवन के टूना ने 6 विकेट और यूसुफ ने 2 विकेट लिए मैन आफ़ द मैच टूना को दिया।
मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल, बसंत कुमार, अमित कुमार सेन, विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव, रवि कुमार चुटुन, तैयब हुसैन, अय्याज अहमद, रवि राज,
संत कुमार, सुबोध कुमार, विश्वनाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे।
