चंपारण की खबर : बड़हरवा कला पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन, शोक की लहर

मोतिहारी

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। जिले के कोटवा प्रखंड स्थित बड़हरवा कला पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया बच्चू राय का हृदय गति रुकने से आज निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया कि बच्चू राय लंबे समय तक सामाजिक कार्यों और पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय रहे।

उनके कार्यकाल में कई जनहित योजनाओं को गति मिली। वे अपने सरल स्वभाव और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के कारण ग्रामीणों में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन को पंचायत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, मुखिया ललन साह, पूर्व मुखिया अरुण दुबे, धर्मेंद्र साह, पैक्स अध्यक्ष राजेश तिवारी, समाजसेवी मनीष दुबे सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हैं। वहीं उनके दर्शन व अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *