मेष राशि
आज के दिन आपकी कुछ बेहतर स्थिति रह सकती है। आपके राशि स्वामी मंगल के साथ चंद्रमा का होना आपको जोश और मस्ती वाला स्वभाव दे सकता है। अपने काम को करने के साथ साथ आप सभी के लिए काफी सहायक रह सकते हैं। नौकरी में आपके लिए मौके काफी अच्छे दे सकता है। जो लोग काम की तलाश कर रहे हैं उन्हें मौके मिलने का समय है। कारोबार में स्थिति आपको अच्छा मुनाफा दिलाने वाली है। धन योग का समय है जो दिखाता है कुछ लाभ तो आपको मिल ही सकता है। माता जी की ओर से कुछ लाभ के मौके मिलने वाले हैं। प्यार के लिए स्थिति ठीक रहेगी जो मनमौजी वाली हो सकती है। आप रोमांस के लिए आगे रहेंगे। सेहत के लिए आपको उच्च रक्तचाप की शिकायत हो सकती है या फिर पानी से जुड़ा कोई विकार उभर सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – लाल है।
वृषभ राशि
आज के दिन की शुरुआत आपकी काफी व्यस्तता वाली है। आपको मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण लग सकता है क्योंकि कई उलझी हुई बातें और समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। सहकर्मियों के साथ सहयोग और अच्छा तालमेल रखने की आवश्यकता होगी। व्यापारियों को पुराने काम से लाभ होने की संभावना भी बनती है, नई योजना पर विचार करते समय सावधानी बरतें। आपको अपने बड़ों की ओर से कुछ लाभ मिलेगा। कहीं न कहीं से धन प्राप्ति या कोई अच्छी वस्तु की प्राप्ति का समय बन रहा है। प्यार भरे रिश्तों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है, अपने जीवन साथी के साथ समय बिताने का मौका भी खास होगा, शादीशुदा लोगों के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी, पर हल्की एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद रह सकती है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – हरा है।
मिथुन राशि
आज के दिन आपकी स्थिति मिले जुले वाली रहेगी। आप थोड़ा ध्यान से काम करें, कुछ बहस या विवाद भी रह सकता है। माता-पिता के साथ बातचीत में सहमती कम रह पाएगी। काम के क्षेत्र में किसी बड़े निर्णय के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपको किसी भी प्रकार के बदलाव से पहले पूरी सोच-विचार करना होगा। अगर आप धैर्य रखते हैं और लंबे समय के लिए सही तरीके से काम करने से आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बचत के लिए दिन ज्यादा ठीक नहीं रह पाए, कोई अप्रत्याशित खर्च हो सकता है, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है। रिश्तों में थोड़ी सी असहमति या गुस्से की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए अपनी भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। सेहत के मामले में सावधान रहें क्योंकि आपको थोड़े आराम की आवश्यकता हो सकती है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
कर्क राशि
आज के दिन आप खुद को जोश से भरा हुआ पाएंगे और मस्ती के साथ अपने कामों को करेंगे। आप दूसरों के लिए भी सहयोगी रहेंगे लेकिन जरुरत होगी की खुद को क्रोध से बचा के रखें। घर की स्थिति आपको बांधे भी रखेगी, जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। काम-काज में उत्साह के साथ रहेंगे, साथ ही सामाजिक रूप से आप लोगों के साथ संपर्क बना कर अपने कामों को पूरा करने की कोशिश में भी रहेंगे। कारोबार में दिन आपको तेजी देने वाला है। पैसों के मामले में आप अपने और घर की जरूरतों पर ही ज्यादा ही खर्च करने के मूड में भी रहेंगे। प्यार भरे रिश्ते रूहानी हो सकते हैं, अपने जीवन साथी को खुश करने के लिए आप कर सकते हैं कुछ अलग बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। सेहत के मामले में मिला-जुला समय है थकान बहुत अधिक बढ़ सकती है, अपने पर ध्यान बना कर रखें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – सिल्वर है।
सिंह राशि
आज के दिन की शुरुआत कुछ न कुछ बदलाव वाली रह सकती है। आप अपने घर के कामों से ज्यादा बाहरी चीजों को पूरा करने में आगे रह सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जाने की स्थिति खास रहेगी। काम को लेकर आप अपने साथ ढीलाई से बचें, किसी नए प्रोजेक्ट या काम के लिए आप तैयार हो सकते हैं और आपके साथ में लगे लोगों का सहयोग आपको सफलता दिला सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। आर्थिक स्थिति के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। जितना हो सकता है बचत का भी रखें ख्याल। लव लाइफ में दिन की स्थिति काफी मामलों में खर्चों को तो देगी, विशेष मामलों में स्थिति कुछ लाभ भी दिला सकती है। सेहत के मामले में दिन जीवन साथी की तबीयत को लेकर चिंता रह सकती है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे और आपके लिए कई नई संभावनाएं खुल सकती हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अनुकूल परिणाम मिल सकता है। आपको अपने कार्यों में धैर्य और योजनाबद्धता बनाए रखने की आवश्यकता होगी। आपके विचारों में स्पष्टता होगी और आप नए विचारों को पूरा करने में भी अच्छे से सक्षम रह सकते हैं। नए कामों की शुरुआत को लेकर साझेदारी भी अनुकूल है। आर्थिक पक्ष के मामले में दिन स्थिति रहेगी। प्रभावित किसी की मदद के लिए आप पैसों की मांग को करने वाले हैं। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है लेकिन इससे पहले यह सुनिश्चित करें कि आप मानसिक रूप से तैयार हैं। सेहत के मामले में दिन हल्के फुल्के व्यायाम और ताजे फल खाने से आपको राहत मिल सकती है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – नीला है।
तुला राशि
आज के दिन आपकी स्थिति परिवार में किसी बड़े की सलाह मार्गदर्शन का काम करेगी। अहंकार को दूर रखना जरूरी है। बच्चों के साथ माता-पिता की बातें ववशेष होने वाली हैं, वे अपने मन की बातों को शेयर कर सकते हैं। नौकरी के लिए आप अधिकारियों के साथ ट्रैवल में रह सकते हैं। भागम-भाग के साथ चीजें ध्यान से रखें जिससे आप परेशान न हों। प्रतिस्पर्धा का भी दौर अपना असर बनाए रखेगा। आपको अपनी आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होने का समय है, जिनका विवाह नहीं हुआ है उन लोगों को कोई खास प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखना होगा क्योंकि छोटी छोटी बातें परेशान कर सकती हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।
वृश्चिक राशि
आज के लिए दिन आप दोस्तों के साथ मस्ती और लंबी बातचीत को लेकर खास रहेगा। घर परिवार से जुड़ी कोई जिम्मेदारी मिल सकती है अधिक ऐसे में खुद को शांत रखें। सामाजिक स्थिति के मामले में आप शामिल रहेंगे, कुछ काम की अधिकता बढ़ने का समय होगा। नौकरी के मामले में आप हर काम को परफेक्शन के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। काम के लिए कुछ नए सौदे सामने हो सकते हैं। कुछ पुराने काम आप अच्छे से पूरे करके कुछ राहत पाएंगे। पैसों के मामले में आप परिवार से कुछ पैसों की मांग कर सकते हैं। किसी पुराने रिश्ते या पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। हेल्थ के मामले में सेहत कमजोर रह सकती है, पर खान-पान में लापरवाही न बरतें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – मैरून है।
धनु राशि
आज के दिन आप परिवार या दोस्तों के मिलने से मन को सुकून मिल सकता है। बच्चों के साथ दिन भागम-भाग की स्थिति बनी रह सकती है। काम के लिहाज से घर पर कुछ समय कम ही मिल पाएगा। नौकरी में समय कुछ मिले जुले प्रभाव वाला रहेगा। कारोबार को लेकर कुछ यात्रा का समय है और सौदे भी शुरू हो सकते हैं। कुछ नए लोगों को काम में शामिल करने की कोशिशें भी बनी रहने वाली है। आप माता पिता की ओर से पैसों की स्थिति से कुछ संतुष्ट रहेंगे। दोस्तों के साथ मस्ती में ही कुछ धन खर्च होने वाला है। आप अपने रिश्ते में रोमांस और सामंजस्य बनाए रखने में सफल होंगे, किसी पुराने दोस्त से मिलने के बाद एक नई दिशा की ओर बढ़ सकते हैं। दिन के अंत में थोड़ा आराम लेना आवश्यक होगा, ताकि आपके शरीर और मन को आप अच्छे से सक्रिय कर पाएं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
मकर राशि
आज के दिन आपके मन में कई तरह के विचार एक साथ चलेंगे, जिस कारण निर्णय लेने में थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की बात आपको भीतर तक प्रभावित कर सकती है, लेकिन संयम और समझदारी से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखेंगी। काम-काज के लिए स्थिति आपको कुछ विस्तार देने वाली होगी। आपको कुछ नए स्थानों पर जा कर अपनी रचनात्मकता को दिखाने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में कुछ शुरुआती समय पर धीमा मामला हो, लेकिन बाद में तेजी का दौर देख पाएंगे। शेयर के मामले में ज्यादा पैसा लगाने से बचें, संपत्ति की खरीदारी का समय है। आपको कहीं घूमने फिरने के मामले में नए रिश्ते मिल सकते हैं किसी के साथ जुड़ाव भी बना रह सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन तनाव और भागदौड़ के कारण शरीर में थकान महसूस हो सकती है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – गहरा नीला है।
कुंभ राशि
आज के दिन घर के कामों में आपको जरा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप कहीं घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं, दिन की स्थिति आपको घर के साथ और बाहर के कामों में व्यस्तता को देने वाली है। काम-काज में कुछ बदलाव का समय भी रह सकता है। काम में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से बातचीत बनी रहेगी। कुछ काम का दबाव भी बढ़ने वाला है ध्यान रखें अपने काम में एकाग्र बने रहें। बाहरी संपर्क कुछ अच्छे मौके दिलवा सकते हैं। पैसों के मामले में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। इसके अलावा आपको पैसे से जुड़ी किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपके दिल को सुकून मिलेगा और एक नई शुरुआत हो सकती है। सेहत की स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है, आपको गले या आंखों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। शुभांक – 8 और शुभ रंग – आकाशी है।
मीन राशि
आज के दिन आपके घर परिवार में माहौल सामान्य से बेहतर रह सकता है और अपनों का सहयोग आपको मजबूती देने वाला होगा। किसी बड़े बुजुर्ग की ओर से आपको अच्छी सलाह या मार्गदर्शन भी मिल सकता है। शाम के समय किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समय प्रबंधन का ख्याल रखना होगा। आस-पास के लोगों की ओर से आपके काम की शिकायत भी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है और किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। बच्चों के लिए खरीदारी भी पैसों का खर्च बढ़ा सकती है। रिश्तों में रोमांस और सामंजस्य रहेगा, आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताकर अपने रिश्ते को और मजबूत कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे, लेकिन कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालें। शुभांक – 7 और शुभ रंग – लेवेंडर है।
