चंपारण की खबर : देश की सेवा व सीमा पर युद्ध में योगदान करने वाले जवान की घर वापसी पर भव्य अभिनंदन

मोतिहारी

डुमरिया घाट, प्रतिनिधि। देश सेवा के बाद सेवानिवृत्ति बाद आर्मी जवान अरुण कुमार दुबे के घर वापसी पर भव्य अभिनंदन हुआ है।सम्मान में क्षेत्र के नागरिकों ने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। जवान जब अपने क्षेत्र के सेंभुआपुर चौक पर पहुंचे की पहले से खड़े सैकड़ों लोगों ने ढोल नगाड़े , सिंघा, देशभक्ति गीत के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य स्वागत किया।

लोग भारत माता की जय के नारों के साथ पूल माला, शाल व बुके देकर स्वागत किया। लोगों का काफिला राजमार्ग 27 होते हुए रामपुर खजुरिया चौक पहुंची जहां सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। ज्यों ही जवान का काफिला उनके पैतृक गांव रामपुरवा पहुंची की हजारों ग्रामीणों ने वन्दे मातरम के जयघोष लगाते हुए स्वागत किया। सभी लोगों ने उनके साहस समर्पण और राष्ट्र के प्रति योगदान को सलाम किया।

यह आयोजन जवान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक यादगार पल था। बता दे कि उक्त जवान थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया पंचायत के रामपुरवा गांव निवासी स्व. बाबूलाल दुबे के पुत्र अरुण कुमार दुबे का वर्ष 1998 में पहला पोस्टिंग राष्ट्रपति भवन में हुआ था। उसके बाद कारगिल के युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के बाद राष्ट्रीय राइफल त्रिवेंद्रम में नेभी आर्मी के ज्वाइंट ऑपरेशन में भाग लिए।

भूटान, अमरनाथ, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम के नाथुला वॉडर में सेवा देने के बाद बिहार के गोपालगंज में सैनिक स्कूल में भी उनका सराहनीय सेवा रहा। अंत में 28 वषों के सेवा के बाद अरुणाचल प्रदेश के तवांग से सेवानिवृत्त हुए।

मौके पर पूर्व सरपंच पं. सुदामा तिवारी, मुक्ति मिश्र, शंभूनाथ मिश्र, कृष्णकांत मिश्र, चंदेश्वर सिंह, अमित सिंह, चंदेश्वर सिंह, चंद्रकेत नारायण मिश्र, उपेन्द्र मिश्रा, मुन्नाशंकर मिश्र, फुलेना मिश्र, संटु साह, एल पी मिश्र, नागेंद्र राय, बिक्की दुबे, बच्चा गिरी, विजय दुबे, दीपू दुबे, भागेश्वर राय समेत अन्य मौजूद थे।