मोतिहारी, राजन द्विवेदी। समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 15 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सुनवाई की।
जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत आज उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच मो.शिबगतुल्लाह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी निशांत सिहारा, डीसीएलआर सदर मोतिहारी प्रीति सिंह, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित होकर प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की।
प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा।
आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया।
