Big News : घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी

दिल्ली पटना बिजनेस

बीपी डेस्क। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर कमर्शियल एलनपीजी तक की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला. शनिवार को नए दाम लागू हो गए हैं. जहां घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की तेजी देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में साल में दूसरी बार 100 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है.

खास बात तो ये है कि करीब 3 साल के बाद कमर्शियल एलपीजी की कीमतें 2000 रुपए के पार पहुंच गई हैं. लेकिन आम लोगों को सबसे बड़ा झटका घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफे से लगा है. जिसमें करीब 11 महीने के बाद इजाफा देखने को मिला है.

आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में अप्रैल 2025 में इजाफा देखने को मिला था. खास बात तो ये है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में करीब 6 बरस के बाद सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है. बीते 6 बरस में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को नहीं मिला है.

पहली बार है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जानकारों की मानें तो मिडिल ईस्ट की संकट की वजह से गैस की सप्लाई में जबरदस्त रुकावट देखने को मिली है. होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से गैस की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो चुकी है.

जिसकी वजह से कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. आने वाले दिनों में गैस सिलेंडर के दाम में और इजाफा भी देखने को मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो जल्द ही घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 1000 रुपए के पार जाती हुई दिखाई दे सकती हैं.

क्यों हुआ गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा
इंडस्ट्री के अधिकारियों ने कहा कि यह बढ़ोतरी वेस्ट एशिया में मिलिट्री लड़ाई शुरू होने से ग्लोबल एनर्जी की कीमतों में तेज़ उछाल के बीच हुई है. हाल ही में, केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरोसा दिलाया कि देश में एनर्जी की कोई कमी नहीं होगी और कंज्यूमर्स को सप्लाई में रुकावट की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है.

उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि हमारी प्राथमिकता अपने नागरिकों के लिए सस्ता और टिकाऊ फ्यूल उपलब्ध कराना है, और हम इसे आराम से कर रहे हैं. भारत में एनर्जी की कोई कमी नहीं है, और हमारे एनर्जी कंज्यूमर्स के लिए चिंता की कोई बात नहीं है.