T20 विश्व कप में संजू सैमसन ने विराट के 12 साल पुराने रिकॉर्ड को किया अपने नाम

क्रिकेट स्पोर्ट्स

बीपी डेस्क। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में शतक लगाने से चूक गए। वह 89 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। छक्का मारने की कोशिश में संजू बाउंड्री लाइन पर लपके गए।

इससे पहले संजू वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर फाइनल और फिर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में संजू शतक लगाने से चूक गए थे। संजू सैमसन एक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

अभी तक यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था। उन्होंने 2014 में हुए टी20 विश्व कप में 319 रन बनाए थे। संजू सैमसन के इस टी20 विश्व कप में 321 रन बनाए। सिर्फ 5 मैचों में संजू के बल्ले से ये रन निकले। उनका औसत 80 और स्ट्राइक रेट 199 का रहा।

विराट कोहली 2014 vs संजू सैमसन 2026

संजू सैमसन एक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 5 मैचों में संजू के बल्ले से 24 छक्के निकले। हालांकि न्यूजीलैंड के फिन एलन के पास उनका रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। उन्होंने अभी तक 20 छक्के मारे हैं। फाइनल मुकाबले में 5 छक्के मारकर वह संजू से आगे निकल सकते हैं।