चंपारण की खबर : खेल व जिला क्रिकेट एसोसिएशन को करेंगे हर संभव मदद: राधामोहन सिंह

मोतिहारी

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सांसद को किया सम्मानित

मोतिहारी, राजन द्विवेदी। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने आज स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह से बेलबनवा स्थित भाजपा कार्यालय में मुलाक़ात कर उनको पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया।

नव निर्वाचित सदस्यों ने स्थानीय सांसद से पूर्वी चंपारण में क्रिकेट के विकास पर गहन चर्चा की। वही सांसद ने हर संभव सहयोग का आवासन दिया।

मौके पर पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष नवीन मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव रवि राज, संजुक्त सचिव अयाज अहमद, कोषाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद, वरीय खिलाड़ी मधुरेंद्र सिंह, संजय कुमार टुन्ना, सुबोध कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, कुमार राज, आशीष रंजन, इत्यादि मौजूद थे ।