CM सम्राट चौधरी आज देवघर में परिवार के साथ करेंगे पूजा, जानें क्या है पूरा शेड्यूल

पटना

बीपी डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिन की शुरुआत जहां पटना में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस से होगी, वहीं दोपहर बाद उनका देवघर दौरा भी तय है. इस पूरे कार्यक्रम को राजनीतिक और धार्मिक दोनों नजरिये से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

रविवार की सुबह की शुरुआत एक बड़ी सियासी हलचल के साथ होने वाली है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह 11:30 बजे पटना स्थित भाजपा मुख्यालय के अटल सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री विपक्ष पर बड़ा हमला बोल सकते हैं या राज्य के विकास से जुड़ी किसी बड़ी योजना का खाका पेश कर सकते हैं.

राजनीतिक पंडितों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अटल सभागार से आज बिहार की राजनीति के लिए क्या नया संदेश निकलता है. इसके साथ ही चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री पटना के नवनिर्मित बापू टावर का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं.

सियासी रैलियों और बैठकों के शोर से दूर, दोपहर बाद मुख्यमंत्री भक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 3:00 बजे सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे झारखंड के देवघर पहुंचेंगे.

बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाना उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य है. खास बात यह है कि इस पूजा-अर्चना में उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हो सकते हैं. मुख्यमंत्री वहां करीब 2 घंटे का समय बिताएंगे और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेंगे.

यह दौरा भले ही अल्पकालिक हो, लेकिन इसका राजनीतिक और सांस्कृतिक महत्व काफी बड़ा माना जा रहा है. देवघर में विशेष पूजा संपन्न करने के बाद, मुख्यमंत्री देर शाम तक हेलीकॉप्टर से वापस पटना लौट आएंगे.

यह भी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री पटना में बापू टावर का निरीक्षण कर सकते हैं. हालांकि इस कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे उनके दिनभर के शेड्यूल का हिस्सा माना जा रहा है.