नालंदा : रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, मानवता की बड़ी सेवा में जुटे हैं शहर के प्रख्यात चिकित्सक

नालंदा

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: डॉक्टर सिर्फ़ एक पेशा नहीं, ये एक जिम्मेदारी है, किसी की जान बचाने की, किसी के दर्द को कम करने की, और कभी-कभी भगवान की जगह खड़े होकर उम्मीद देने की। जब घर में कोई बीमार होता है, तो सबसे पहले जिस इंसान का नाम ज़ुबान पर आता है, वो डॉक्टर ही होते हैं।

हमारे बिहारशरीफ शहर के प्रख्यात चिकित्सकों का यह सकारात्मक प्रयास गरीबों की जिंदगी में नई रोशनी डाल रहा है। प्रत्येक माह के प्रत्येक रविवार को शहर के तमाम प्रख्यात चिकित्सक एक शिविर के माध्यम से निस्वार्थ सेवा भाव से जरूरतमंद रोगियों का इलाज निःशुल्क किया करते हैं।

इसी कड़ी रविवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा नालंदा विस्तारित भवन श्रम कल्याण केंद्र मैदान में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करा के चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा परामर्श दिया गया।

इस शिविर का उद्देश्य निसहाय और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। शिविर में जांच करवाने आए लाभार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि यह समाज तमाम डॉक्टर का ऋणी रहेगा। इस तरह के शिविर उनके लिए बहुत मददगार साबित हो रहे हैं।

यह स्वास्थ्य जांच शिविर आगे भी जारी रहेगा और हर रविवार निशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी। इस शिविर में बिहारशरीफ प्रख्यात डॉक्टरों के द्वारा 150 लोगों जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्याम बिहारी द्वारा 40 लोगो को, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ सुबोध कुमार के द्वारा 25 लोगो, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिनव कुमार सिंह द्वारा 40 लोगो को, डॉ अखिलेश कुमार फिजिशियन के द्वारा 70 लोगो , डॉ रवि कुमार 10 लोगों ,

डॉक्टर मोहम्मद शहजाद आलम के द्वारा 20 लोगों होम्योपैथिक चिकित्सा डॉक्टर गौतम कुमार एवं डॉक्टर रितेश कुमार के द्वारा 27 लोगों तथा 30 लोगों की मधुमेह की जांच की गई। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों की सूची
डॉ श्याम बिहारी- शिशु रोग विशेषज्ञ
डॉ अखिलेश कुमार – फिजिशियन
डॉ सुबोध कुमार – हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ
डॉ अभिनव कुमार सिंह- नेत्र रोग विशेषज्ञ
डॉ रवि कुमार- दंत रोग विशेषज्ञ
डॉ गौतम कुमार – होम्योपैथिक चिकित्सा
डॉ रितेश कुमार – होम्योपैथिक
डॉ मोहम्मद शहजाद आलम – फिजियोथैरेपिस्ट

इन डॉक्टरों ने विभिन्न रोगियों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सा परामर्श दिया और उनके स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का समाधान किया। शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य एवं आजीवन सदस्यों भी पूरी सक्रियता के साथ उपस्थित रहे।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव राजेश कुमार कोषाध्यक्ष अरविंद पंडित ,कार्यकारिणी सदस्यों में मनोज कुमार ,अजीवन सदस्यों में बृज बिहारी, राकेश कुमार पंकज, चंद्रमणि कुमार, प्रोफेसर स्वधर्म, प्रमोद पंडित, अरविंद पंडित, नागेंद्र कुमार, कुणाल गौरव, डॉ एसएम मुजफ्फर जमाल ,शंभू कश्यप, साधु श्रम प्रसाद,

अरुण कुमार संजय कुमार ने संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सभी सदस्यों ने मरीजों का पंजीकरण, कतारों का प्रबंधन और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायता की एवं लोगों ने उनका समर्पण सेवा भावना को इस शिविर की सफलता का आधार कहा।