बीपी डेस्क। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज नागालैंड के राज्यपाल श्री नंदकिशोर यादव से उनके पटना सिटी स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री नंदकिशोर यादव को पुष्प गुच्छ भेंट किया। श्री सम्राट चौधरी को नये मुख्यमंत्री बनने पर श्री नंदकिशोर यादव ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने नागालैंड के राज्यपाल श्री नंदकिशोर यादव का आभार व्यक्त किया। श्री नंदकिशोर यादव ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।
