बीपी डेस्क। पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को सम्राट कैबिनेट (Bihar Cabinet Expansion) का विस्तार हुआ। कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा के 15 और जदयू के 13 नेता मंत्री बने। वहीं, RLJP के दो और हम और आरएलएम के एक-एक नेता मंत्री बने।
वहीं, अब चर्चा उन नेताओं की हो रही है, जिनका सियासी गलियारों में नाम तो खूब चला, लेकिन कैबिनेट में जगह नहीं मिली। बीजेपी से मैथिली ठाकुर (अलीनगर विधायक), नीरज सिंह बबलू, जीवेश मिश्रा, अरवल से विधायक मनोज शर्मा और तेघड़ा से विधायक रजनीश सिंह का नाम चल रहा था। माना जा रहा था कि इन नेताओं को कैबिनेट में जगह जरूर मिलेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।
वहीं, महादलित में कृष्ण कुमार ऋषि औ संगीता कुमार का भी नाम चल रहा था, लेकिन इनमें से भी किसी ने भी मंत्री पद की शपथ नहीं ली। इधर, जदयू से भी कई ऐसे नाम हैं, जो मंत्री बनने की रेस में थे। इनमें रूहैल रंजन, अतिरेक कुमार, चेतन आनंद, कोमल सिंह, ऋतुराज कुमार, नचिकेता मंडल का नाम शामिल है। इनमें से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया।
