IAS Transfer : बिहार में 22 IAS का तबादला, देखिए लिस्ट

पटना

बीपी डेस्क। बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूबे के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से हाल ही में सूचना जारी कर बताया गया है कि राज्य में 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह प्रशासनिक बदलाव राज्य सरकार की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने और विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं उप विकास आयुक्त समीर सौरभ को ट्रांसफर किया गया है। समीर सौरभ अपने वर्तमान पद पर कार्य करते हुए कई विकास योजनाओं को लागू करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

उनके ट्रांसफर से संबंधित नई जिम्मेदारियों के बारे में अभी तक विभाग ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह माना जा रहा है कि उन्हें राज्य के किसी महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर तैनात किया जाएगा। वर्ष 2019 बैच के भा.प्र.से. अधिकारी समीर सौरभ को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद् पटना के पद से स्थानांतरित करते हुए प्रबंध निदेशक, कम्फेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

उनके पद को संयुक्त सचिव स्तर के समकक्ष घोषित किया गया है। वहीं, 2019 बैच के ही अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त नालंदा को संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें बिहार विकास मिशन के कार्यालय में अपर निदेशक-सह-मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 2020 बैच के अधिकारियों में अभिषेक पलासिया को खगड़िया से गया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि कुमार निशांत विवेक को गोपालगंज से स्थानांतरित कर बिहार शरीफ नगर निगम, नालंदा का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर को नालंदा से पटना जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं, भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त रहे श्री शुभम कुमार को नालंदा जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। 2021 बैच के अधिकारियों में शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर से स्थानांतरित कर बेतिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। सूर्य प्रताप सिंह को कैमूर से समस्तीपुर जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त बनाया गया है, जबकि लक्ष्मण तिवारी को बेतिया से सारण जिला परिषद् का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वर्ष 2022 बैच के अधिकारियों में पार्थ गुप्ता को पूर्णिया से मुंगेर नगर निगम का नगर आयुक्त, आशीष कुमार को बाढ़ से मोतिहारी नगर निगम का नगर आयुक्त तथा किसलय कुशवाहा को महुआ से भागलपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *