आज छात्र लगातार पेपर लीक, बेरोजगारी और अव्यवस्था से जूझ रहे हैं: विवेक सिन्हा

नालंदा

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का में प्रदर्शन

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : NEET पेपर लीक एवं दिल्ली में कांग्रेस नेताओं और सांसदों पर पुलिस की हिंसा के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन
बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी, नालंदा के तत्वावधान में NEET परीक्षा में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार तथा दिल्ली में कांग्रेस सांसदों एवं नेताओं पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग और हिंसात्मक कार्रवाई के विरोध में बिहारशरीफ के हॉस्पिटल मोड़ पर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी, नालंदा के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि NEET पेपर लीक ने लाखों मेहनती छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है, लेकिन केंद्र सरकार दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, किंतु आज छात्र लगातार पेपर लीक, बेरोजगारी औ अव्यवस्था से जूझ रहे हैं।

कहा कि दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों एवं नेताओं के साथ पुलिस द्वारा किया गया बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। विरोध प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है, साथ ही शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति के अधिकार का सम्मान भी होना चाहिए।

जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि NEET पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून के अनुरूप आचरण सुनिश्चित किया जाए और नागरिकों के शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति के अधिकार का सम्मान किया जाए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता विवेकानंद पासवान, हैदर आलम, जमाल अशरफ़ जमाली, उस्मान गणि , इंजीनियर टीपू , अजय कुमार पांडेय, शिव कुमार यादव, सत्येन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, इम्तियाज आलम, अनिल कुमार,प्रमोद कुमार,रूद्राक्ष सिंह यादव, डॉ अवधेश प्रसाद , अजय कुमार पांडेय, अनिल कुमार,विद्यानंद यादव, सरफराज मलिक, सुजानी कुमार ममता रानी,किरानी पासवान,रजनीश कुमार, , अजीत राज ( मीडिया प्रभारी) , चंदन यादव , शैलेश कुमार, सत्येंद्र कुमार ,अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, हाफिज महताब आलम, असगर भारती, सुभाष जी और अन्य जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।