Horoscope Today : आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का राशिफल

राशिफल

मेष
किसी खास दोस्त की मदद से बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। काम करने का जोश और मेहनत आपको सफलता दिलाएंगे। अच्छी और ज्ञान बढ़ाने वाली किताबों में रुचि रहेगी। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी मन लगेगा। पैसों के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। करीबी रिश्तेदार से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। गुस्से के बजाय शांत रहकर मामला सुलझाएं। धार्मिक जगह या शांत स्थान पर कुछ समय बिताने से मन हल्का होगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। अपने प्रोडक्ट या काम की क्वालिटी से समझौता न करें। बिजनेस की जरूरी और गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखें। गैर कानूनी गतिविधियों से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों के काम करने के तरीके की तारीफ होगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ घूमने या मनोरंजन की योजना बनाएं। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा। सही भोजन और पर्याप्त आराम जरूरी होगा। ज्यादा काम के कारण थकान और बदन दर्द हो सकता है।

वृष
ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। सही समय का फायदा उठाना आपकी मेहनत पर निर्भर करेगा। महिलाएं निजी और प्रोफेशनल जिम्मेदारियां अच्छी तरह संभालेंगी। लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेंगी। अपनी क्षमता से ज्यादा काम और जिम्मेदारियां न लें। आपकी उपलब्धियों से कुछ लोग जल सकते हैं, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान न देकर अपने काम में लगे रहें। कर्मचारियों से जुड़ी पुरानी समस्याएं दूर होंगी और काम आगे बढ़ेगा। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है। उसकी सभी शर्तें ध्यान से पढ़ें। नौकरी की कोशिश कर रहे युवाओं के लिए उम्मीद बन सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। महिलाएं अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और पर्याप्त आराम करें।

मिथुन
व्यस्तता के बीच धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। इससे मानसिक शांति मिलेगी। घर की मरम्मत या बदलाव करते समय सही योजना बनाकर काम करें। किसी गैर कानूनी काम में शामिल होना बदनामी का कारण बन सकता है। विद्यार्थी और युवा गलत संगत तथा गलत गतिविधियों से दूर रहें, वरना पढ़ाई और करियर प्रभावित हो सकता है। पार्टनरशिप शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। अभी कोई बहुत बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत नहीं हैं। पति-पत्नी के बीच अहंकार के कारण विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। गला खराब हो सकता है और बुखार जैसा महसूस हो सकता है। लापरवाही न करें। परेशानी बढ़े, तो डॉक्टर की सलाह लें।

कर्क
अनुभवी लोगों के साथ नई योजना पर गंभीर बातचीत होगी और सही रास्ता निकलेगा। आत्मविश्वास के दम पर कोई खास लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी समस्या दूर होगी। खरीदारी में धोखा हो सकता है या गैर जरूरी चीजों पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। युवा आलस से बचें, वरना महत्वपूर्ण काम छूट सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। तनाव लेने के बजाय धैर्य से समाधान खोजें। पार्टनरशिप को लेकर नई योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोग बड़े अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें। पारिवारिक मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल न दें। प्रेम संबंध अच्छा बनाए रखने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। सेहत अच्छी रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या और सही खानपान से ऊर्जा बनी रहेगी।

सिंह
मेहनत से परिस्थितियों को काफी हद तक अपने पक्ष में कर लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। गैर जरूरी बहस और नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। जल्दी सफलता पाने के लिए गलत या गैर कानूनी रास्ता न अपनाएं। नई और उपयोगी जानकारी हासिल करने पर ध्यान दें। ज्यादा मेहनत और सावधानी की जरूरत होगी। बिजनेस में लापरवाही न करें। लोगों से संपर्क बढ़ाएं। नौकरी में क्लाइंट से शांत और अच्छा व्यवहार रखना जरूरी होगा। पति-पत्नी के बीच चल रही समस्या का शांति से समाधान निकालें। इसका असर परिवार के माहौल पर न पड़ने दें। महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी तरह का इंफेक्शन हो, तो समय पर डॉक्टर की सलाह लें।

कन्या
दिन की शुरुआत में जरूरी कामों की योजना बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और काम आसानी से बनने लगेंगे। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और अहंकार के कारण दोस्तों से संबंध खराब हो सकते हैं। घर के बड़े लोगों का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में परेशानी हो सकती है। भाइयों से अच्छे संबंध बनाए रखें। कार्यस्थल पर अभी कोई बड़ा बदलाव न करें। परेशानी आए, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। विदेश से जुड़े बिजनेस में कुछ दिक्कतें रहेंगी। सरकारी काम में अधिकारियों की मदद लें। पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा। परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। महिलाएं अपनी सेहत को लेकर खास सावधानी रखें।

तुला
घर की मरम्मत या सुधार के काम हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर लगाया पैसा आगे चलकर फायदा दे सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। अपनों से बहस न करें, वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं। आलस के कारण काम रुक सकता है। किसी उलझन में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। बिजनेस बढ़ाने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन काम आएगा। दिन के दूसरे हिस्से में अच्छा ऑफर मिल सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की अच्छी डील होने के योग हैं। परिवार के लोगों के बीच अच्छा माहौल रहेगा। प्रेम संबंध बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। वाहन चलाते समय और चलते-फिरते सावधानी रखें। गिरने या चोट लगने का खतरा हो सकता है।

वृश्चिक
रोजमर्रा की व्यस्तता से अलग धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। अपने सिद्धांतों पर टिके रहने से समाज में सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। गुस्सा और जल्दबाजी परेशानी पैदा कर सकते हैं। व्यवहार शांत रखें, ताकि घर का माहौल खराब न हो। बच्चों के साथ भी समय बिताएं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कर्मचारियों और स्टाफ के काम पर नजर रखें। किसी बाहरी व्यक्ति को बिजनेस में जरूरत से ज्यादा दखल न देने दें। ऑफिस के काम व्यवस्थित रहेंगे। परिवार के लोगों में तालमेल की कमी से तनाव हो सकता है। अनुशासन और शांत बातचीत जरूरी होगी। प्रेम संबंधों में प्यार बना रहेगा। मौसम और आसपास के माहौल को देखते हुए अपनी सेहत का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक चीजें भी विशेषज्ञ की सलाह से ही लें।

धनु
नई जिम्मेदारियां और काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन इनके अच्छे नतीजे मिलने से राहत भी मिलेगी। कहीं से रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। मनोरंजन की यात्रा की योजना भी बन सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पुरानी नकारात्मक बात सामने आने से करीबी रिश्तेदार से संबंध बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान लगाने में परेशानी महसूस कर सकते हैं। बिजनेस विस्तार का काम आज टालें। परिस्थितियां अभी इसके लिए अच्छी नहीं हैं। प्रॉपर्टी के दस्तावेज बहुत ध्यान से जांचें। छोटी गलती बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा। घर में खुशी और चहल-पहल रहेगी। किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारियां हो सकती हैं। बदलते मौसम में अपनी सेहत और खानपान का खास ध्यान रखें।

मकर
प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो मनचाहा नतीजा मिल सकता है। घर के बड़े लोगों की सलाह काम आएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे। दूसरी गतिविधियों में व्यस्त होकर अपना जरूरी काम अधूरा न छोड़ें। निजी कामों को भी समय दें। घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, वरना आर्थिक परेशानी हो सकती है। कारोबार में कुछ परेशानी रहेगी, लेकिन समय के साथ समाधान भी मिलता जाएगा। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें। जानकारी बाहर जाने से प्रॉपर्टी की बड़ी डील रुक सकती है। ऑफिस का माहौल शांत रहेगा। पति-पत्नी का प्यार और तालमेल घर का माहौल खुशनुमा बनाएगा। अविवाहित लोगों को रिश्ते से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जरूरत होने पर समय पर इलाज कराएं।

कुंभ
विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और निवेश की महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। पिता या पिता समान व्यक्ति का सहयोग आपके लिए खास फायदेमंद रहेगा। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। बच्चों की परेशानी समझें और उसे सुलझाने की कोशिश करें। पुश्तैनी संपत्ति या परिवार से जुड़ा बड़ा फैसला आज टालना बेहतर होगा। बिजनेस के ज्यादातर काम आसानी से आगे बढ़ेंगे। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर से जुड़े काम के लिए बड़े अधिकारियों से संपर्क करें। बात आगे बढ़ सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी हो सकती है। उसे समय रहते दूर कर लें। एलर्जी या गर्मी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें और जरूरत होने पर इलाज लें।

मीन
आपकी योग्यता खुलकर लोगों के सामने आएगी। दूसरों की बातों की परवाह करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। शुरुआत में आलोचना हो सकती है, लेकिन उपलब्धि मिलने के बाद वही लोग आपका समर्थन करेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखें। करीबी रिश्तेदार से बहस होने पर माहौल खराब हो सकता है। यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर होगा। रुकी हुई पेमेंट मिलने से इनकम बेहतर होगी। अच्छे ऑर्डर भी मिल सकते हैं। कामकाजी महिलाएं परिवार और नौकरी के बीच अच्छा तालमेल रखेंगी। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर का ऑर्डर मिल सकता है और इसके साथ आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। परिवार के लिए समय निकालने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। लापरवाही न करें।