पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों ने मंच पर डिग्री दिए जाने की मांग को लेकर किया हंगामा, राज्यपाल ने बीच में छोड़ा कार्यक्रम

पटना

बीपी डेस्क। पटना विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शनिवार को पटना वीमेंस कॉलेज के मदर वेरोनिका ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।कार्यक्रम के दौरान मंच पर बुलाकर डिग्री दिए जाने की मांग कर रहे छात्रों ने हंगामा कर दिया। इस कारण राज्यपाल अपना संबोधन किए बिना, बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए। मंच पर केवल गोल्ड मेडल और पीएचडी डिग्री धारी छात्रों को ही डिग्री प्रदान की गई।

समारोह में पीजी सत्र 2023-25 के टॉपर 38 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान दिया गया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल हैं। इनके अलावा 155 पीएचडी डिग्री होल्डर्स सहित कुल 1305 विद्यार्थियों काे उपाधि प्रदान की गई।

इस समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति सैय्यद अता हसनैन मुख्य अतिथि रूप में मौजूद रहे। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कुलपति प्रो. पूनम टंडन का विशिष्ट अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण में विद्यार्थियों को संबोधित किया।