नालंदा: भरावपर फ्लाईओवर से बालिका ने लगाई छलांग, दोनों पैर और एक हाथ टूटे

नालंदा बिहारशरीफ

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : लहेरी थाना के सामने स्थित फ्लाईओवर से रविवार को 14 वर्षीय बालिका ने छलांग लगा दी। हादसे में उसके दोनों पैर और एक हाथ में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बालिका पक्की तालाब मोहल्ला निवासी मो. रियाज की पुत्री फलक नाज है।

माडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में अभी किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है।