मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी स्व० देवशरण सिंह जी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर नमन किया

पटना

बीपी डेस्क : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज स्वतंत्रता सेनानी स्व० देवशरण सिंह जी को उनके जन्म दिवस पर आयोजित राजकीय समारोह में बिहार विधानमंडल मुख्य द्वार संख्या-10 के उत्तर पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव, बिहार विधान परिषद् के उपसभापति श्री रामवचन राय, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव, उच्च शिक्षा मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार,

स्वतंत्रता सेनानी स्व० देवशरण सिंह जी के सुपौत्र एवं विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री उमेश कुशवाहा, विधायक श्री श्याम रजक, विधायक श्री राधाचरण साह, विधायक श्री वशिष्ठ सिंह, विधायक श्री रामसेवक सिंह, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, विधान पार्षद श्रीमती रीना देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० देवशरण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।