Horoscope Today : आइए विस्तार से जानते हैं आपका आज का राशिफल

राशिफल

मेष
कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। कारोबारी हैं तो निवेश के लिए अच्छा दिन है। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

वृष
परिवार में भावनात्मक फैसलों से बचें। निर्णय लेने में विवेक का इस्तेमाल करें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। खानपान से जुड़ी समस्याएं रह सकती हैं। नौकरी-पेशा लोगों को एकाग्रता की जरूरत है। व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं।

मिथुन
प्रॉपर्टी संबंधी सौदे टाल दें। घर में क्लेश से बचें। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर संवाद के बल पर काम पूरे होंगे। कारोबारियों को पुराने निवेश से लाभ संभव है।

कर्क
अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें। धन-संपत्ति के मामलों में फायदा होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सहकर्मी की मदद से जटिल प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। कारोबारी हैं तो आपका नेटवर्क मजबूत होगा।

सिंह
दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धन संचय के प्रयास सफल होंगे। शारीरिक रूप से सक्रिय महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कारोबारी हैं तो यह दिन अच्छा रहेगा।

कन्या
खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। एलर्जी से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपका दृष्टिकोण व्यावहारिक रहेगा। पुराने काम खत्म होंगे। कारोबारी हैं तो लाभ की संभावना है। लव पार्टनर को लेकर बहस हो सकती है।

तुला
शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। उधारी देने से बचें, पैसा फंस सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी के बिजनेस में मुनाफा होगा।

वृश्चिक
पार्टनर के प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिलेगा। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कारोबारी है तो आपके लिए निर्णय लेने का दिन है।

धनु
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खानपान का ध्यान रखें। आपके काम की तारीफ होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबारी हैं तो लंबे समय के निवेश के लिए दिन उत्तम है। पार्टनर के साथ कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मकर
जीवनसाथी की बातों को समझने का प्रयास करें। अचानक कोई अप्रत्याशित खर्च आ सकता है। थकान और कमजोरी हो सकती है। नौकरी में मेहनत ज्यादा और परिणाम थोड़े कम मिल सकते हैं। कारोबारी हैं तो विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ
प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। आय के योग सामान्य से बेहतर हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद न करें। नए व्यावसायिक संबंधों से भविष्य में लाभ होगा।

मीन
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। मौसमी बीमारियों से बचाव करें। कार्यस्थल पर अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें, बड़ा मुनाफा संभव है।