नालंदा : दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी- मंत्री श्रवण कुमार

नालंदा बिहारशरीफ

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय: नालंदा के नूरसराय प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय परासी में मंगलवार को मिड डे मील का भोजन खाने के बाद करीब 34 छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जदयू विधायक दल के नेता बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार सदर अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। सभी बच्चों को अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उन्होने कहा कि मिड डे मील परोसने के दौरान आखिर चूक कहां हुई, इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को संदिग्ध और खराब भोजन परोसे जाने की बात सामने आ रही है, जिसमें प्रथम दृष्टया लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

समय रहते घटना की जानकारी मिल जाने के कारण बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे एक बड़ी घटना होते-होते टल गई।”बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं होगा। मिड डे मिल बच्चों के पोषण और शिक्षा दोनों के लिए है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी “मिड डे मिल में साफ-सफाई, ताजा खाना और साफ पानी जरूरी है। उन्होने “डॉक्टरों को निर्देश है कि सभी बच्चों का बेहतर इलाज हो।

उन्होंने अभिभावकों से कहा “घबराएं नहीं। सरकार आपके बच्चों के साथ है। अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के सभी स्कूलों में मिड डे मिल की औचक जांच की जाए और रसोइयों को साफ-सफाई व स्वच्छता की ट्रेनिंग दी जाए। इस अवसर पर सिविल सर्जन जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।