– घटना की विस्तृत जांच के लिए DM के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित
बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : विदित है कि 18 अगस्त 2026 को नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय, परासी में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 34 बच्चे (17 छात्र एवं 17 छात्राएं) बीमार हो गए थे। सभी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया।
मध्य विद्यालय, परासी में स्वयंसेवी संस्था एकता शक्ति फाउंडेशन के रामघाट, नगरनौसा स्थित केंद्रीयकृत रसोईघर के माध्यम से मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया गया था। भोजन करने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर 34 बच्चों को 18 अगस्त को अपराह्न 2:15 बजे सदर अस्पताल, बिहारशरीफ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई है तथा घटना की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।
उपरोक्त घटना के उपरांत निम्नलिखित कार्रवाई की गयी है :-
- उक्त विद्यालय में कार्यरत तीन रसोईया-श्रीमती मंटु देवी, श्रीमती शारदा देवी एवं श्रीमती निपु देवी को कार्य मुक्त कर दिया गया है।
- शैलेन्द्र कुमार, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय, परासी, नूरसराय को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के अधीन किया गया है।
- महेश प्रसाद, प्रखंड साधन सेवी नूरसराय, जीतेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मध्याह्न भोजन योजना नालंदा एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना, नालंदा से कारण पृच्छा की गयी है।
- शशांक सिन्हा, परियोजना प्रबंधक, स्वंय सेवी संस्था, एकता शक्ति फाउण्डेशन, रामघाट, नगरनौसा से कारण पृच्छा की गयी है।
5 लेन्द्र कुमार, प्रधानाध्यापक के द्वारा दिनांक 18.08.2026 को अज्ञात दोषी व्यक्ति के विरूद्ध स्थानीय थाना, थाना, नूरसराय में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
जिलाधिकारी के द्वारा इस घटना की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
