बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : विद्यालय सभागार में जल जीवन हरियाली के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक ,बच्चों एवं गणमान्य लोग उपस्थित होकर कार्यशाला को प्रेरणादायक बनाया। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर धनंजय कुमार ने जल जीवन हरियाली कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के प्रांगण में सभी विद्यार्थियों को पौधा रोपण के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं हर पौधा एक उम्मीद है कि आने वाले भविष्य की हरियाली ही सच्ची आजादी होगी।
विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर शशि भूषण कुमार ने बच्चों को इस जल जीवन हरियाली के महत्व को समझाते हुए कहा कि इस मुहिम के तहत पहले चरण में 3000 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया था जो पूरा हुआ। अब हम सभी इस मुहिम को बढ़ाते हुए 5000 पौधारोपण का कार्यक्रम रख रहे हैं। जिसमें विद्यालय के सभी वैसे बच्चे जिनके मकान के पास जगह है या अपने गांव आंचल में जमीन है तो विद्यालय प्रशासन की ओर से 200 बच्चों को 200 पौधे दिये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कितनी भी उच्च शिक्षा नई-नई टेक्नोलॉजी हासिल कर ले, परंतु जब तक वह बच्चा अपना परिवार ,समाज ,देश, पेड़, मिट्टी, जल ,वायु का सम्मान नहीं करेगा वह सही इंसान नहीं बन सकता है। वह केवल एक विज्ञान निर्मित एक रोबोट मानव बनकर रह जाएगा। इसलिए आज हर मां-बाप को चाहिए कि वह बच्चा जो आपका अपना है उसे परिवार, समाज ,देश और प्राकृतिक के विषय में बताएं।
जिससे वह आगे चलकर कितना बड़ा भी आदमी बन जाए वह इन प्राकृतिक निर्मित वरदान को नहीं भूल पाए। विद्यालय की प्राचार्य डॉ पुष्प लता विद्यार्थी ने इस जल जीवन हरियाली पर अपना थीम प्रस्तुत करते हुए कहा कि एक पौधा मां के नाम एक पौधा देश के नाम।
उपस्थित शिक्षकों में रंजय सिंह ,पवन कुमार, किशोर पांडेय, विजय कुमार, आनंद कुमार ,नाजिम सर, राजकुमार सिंह ,सतीश कुमार पांडेय ,राज किशोर सिंह, नाजिया खान ,द्राक्षासना मैडम ,मिलन मैडम, चांपा मैडम,सीमा मैडम, आरसी मिस, सोनम मिस, संध्या मिस, चांदनी मिस, सिमरन मिस, दीपू मिस, सृष्टि मिस एवं हिना खान उपस्थित होकर बच्चों के प्राकृतिक कार्यशाला को और भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।
