नालंदा: अमर शहीद रामफल मंडल की 83 वीं पुण्यतिथि मनाई गई, स्नातक अधिकार मंच के संयोजक ने रामफल मंडल की जीवनी पर की चर्चा

नालंदा बिहारशरीफ

बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : दिनांक 23 अगस्त 2026 को स्नातक अधिकार मंच के कार्यालय बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर में अमर शहीद रामफल मंडल की 83 वीं पुण्यतिथि मंच के संयोजक दिलीप कुमार की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। स्नातक के कार्यकर्ताओं एवं को संबोधित करते हुए स्नातक अधिकार मंच के संयोजक दिलीप कुमार ने रामफल मंडल की जीवनी पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए बताया कि रामफल मंडल ब्रिटिश शासन काल में आजादी की लड़ाई में भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिए थे।

सन् 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश शासन के खिलाफ इन्होंने सीतामढ़ी के विरोध प्रदर्शन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। इस घटना में जहां ब्रिटिश सरकार ने गोलीबारी की और नागरिकों को मार डाला रामफल मंडल ने इस गोलीबारी के प्रतिक्रिया स्वरूप कई अधिकारियों पर हमला किया। जिन्हें बाद में गिरफ्तार भी कर लिया गया। ब्रिटिश शासन द्वारा उन पर मुकदमा चलाकर 23 अगस्त 1943 को 19 वर्ष की आयु में उन्हें भागलपुर केंद्रीय जेल में फांसी दे दी गई।

मंच के संयोजक दिलीप कुमार ने कहा की आजादी की लड़ाई में ऐसे संघर्षशील स्वतंत्रता सेनानी की जयंती एवं पुण्यतिथि हम लोग स्नातक अधिकार मंच की ओर से हर वर्ष मनाने का काम करेंगे। रामपाल मंडल के शहादत दिवस के अवसर पर स्नातक अधिकार मंच के प्रिंस पटेल, सुमंत पटेल, डॉक्टर अमित पटेल, अंकित कुमार, इंजीनियर संजीव कुमार, राजीव रंजन, कुमार सुमंत पटेल मनोज कुमार रितेश कुमार सुजीत मंडल कारू ठाकुर क्रांति रजक प्रभात चौहान के अलावे मंच के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।