बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : बाइक चोरी के मामले में नगरनौसा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने एक घर के दालान से चोरी की बाइक बरामद की है।
थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को बाइक चोरी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नगरनौसा-भरावपर गांव में गणेश प्रसाद के घर छापेमारी की गयी।
तलाशी के दौरान उसके दालान से चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने मामले में गणेश प्रसाद से पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया।
अब बरामद बाइक के संबंध में जानकारी जुटा रही है कि उसे कहां से चोरी किया गया था और चोरी की घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
