बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

नालंदा बिहारशरीफ

-थानेदार से लेकर चौकीदार तक अपने-अपने कर्तव्य की राह में

बिहारशरीफ, अविनाश पांडे : बड़े साहब यानि सुपरीटेंडेंट आफ पुलिस के सरप्राइज इंस्पेक्शन से नालंदा में हाल के दिनों में अपराध की रफ्तार कमी है। हालत यह है कि अब थानेदार से लेकर चौकीदार तक अपने-अपने कर्तव्य की राह में चौकस हैं। पुलिस अधीक्षक हृदय कांत नालंदा में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर खासा सक्रिय हैं। 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि सरमेरा, लहेरी एवं रहुई थाना का पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थानों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की जांच की। इसके साथ ही रात्रि गश्ती में तैनात पुलिस पदाधिकारियों की भी जानकारी ली गई और गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसपी ने औचक निरीक्षण के दौरान महिला हाजत की स्थिति का जायजा लिया।

एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को थाना की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने और क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया।

नालंदा पुलिस की ओर से बताया गया कि अपराध नियंत्रण, प्रभावी रात्रि गश्ती और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी द्वारा लगातार थानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने और किसी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।