बिहारशरीफ, अविनाश पांडेय : उदेरास्थान बराज से प्राप्त 04 सितंबर 2026 (शाम 06:00 बजे) के आधिकारिक गेज आंकड़ों के अनुसार, बराज पर जलस्तर पूरी तरह नियंत्रण में और स्थिर (Steady) है। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि स्थिति बिल्कुल सामान्य है।
बराज में कुल 30 गेट हैं, जिनमें से 29 गेट बंद हैं और केवल 1 गेट से सामान्य निकासी की जा रही है। बराज की कुल क्षमता 1,59,000 क्यूसेक पानी झेलने की है, जबकि अभी कुल डिस्चार्ज मात्र 4,779 क्यूसेक है (डाउनस्ट्रीम: 3,853 क्यूसेक, RLC: 484 क्यूसेक, LLC: 442 क्यूसेक)। यह क्षमता के मुकाबले बेहद कम और सुरक्षित स्तर पर है। जलस्तर में किसी प्रकार की अचानक वृद्धि नहीं हो रही है, स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
नालंदा जिला प्रशासन स्थिति पर 24 घंटे पैनी नजर रखे हुए है।
सभी संवेदनशील तटबंधों और जल मार्गों पर स्थानीय प्रशासन के अभियंताओं एवं कर्मियों की तैनाती उच्चतम स्तर पर (Highest Level) की गई है। राहत एवं बचाव दल किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
नागरिकों से अपील — अफवाहों से बचें:
सोशल मीडिया या आस-पड़ोस में फैल रही भ्रामक खबरों, अपुष्ट चर्चाओं और गलत सूचनाओं पर बिल्कुल विश्वास न करें। केवल राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक बुलेटिन और सत्यापित आंकड़ों को ही सच मानें।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:
किसी भी आधिकारिक जानकारी, सूचना अथवा आपात स्थिति में संपर्क करें:
दूरभाष: 06112-233168
मोबाइल: 8789858336
