राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के DPR की प्रगति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

पटना

सचिव ने कंसल्टेंट की शिथिलता पर दी कड़ी चेतावनी।
लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु प्रतिदिन समीक्षा हो- सचिव श्री पंकज कुमार पाल

बीपी डेस्क। पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) की प्रगति को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान सचिव ने विभिन्न परियोजनाओं की DPR मंजूरी, संरेखण की स्वीकृति, भूमि अधिग्रहण, वन पर्यावरण मंजूरी, यूटिलिटी शिफ्टिंग तथा रेल ओवर ब्रिज से संबंधित एनओसी की स्थिति का बिंदुवार समीक्षा की गई।

उक्त बैठक में विभाग की विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय पदाधिकारी, एनएच के पदाधिकारी एवं कंसल्टेंट के प्रतिनिधि मौजूद रहें। समीक्षा बैठक के दौरान सचिव महोदय को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विक्रमशिला एप्रोच रोड, राम जानकी मार्ग, कमला नदी पुल एवं जयनगर बाईपास, सिंहेश्वर बाईपास, अरवल से बिहार शरीफ सड़क परियोजना, डुमराव बाईपास एवं कई रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण के DPR की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। सचिव ने परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन, गुणवत्ता और निर्माण कार्य से जुड़े अन्य मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

विक्रमशिला एप्रोच रोड (NH-131B): 13 किमी लंबी इस परियोजना की लागत ₹698 करोड़ है। इसका फाइनल DPR RO, MoRTH को भेजा जा चुका है।

अरवल (Km 0) से बिहारशरीफ (Km 89) (NH-33):- 89 किमी लंबाई वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹3,844.69 करोड़ है।

मसरख-चकिया-भिट्ठामोड़ (राम जानकी मार्ग – NH-227 & 227A): 146 किमी लंबी इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹8671.80 करोड़ है। पैकेज-I और II का ड्राफ्ट DPR RO, MoRTH को भेजा गया है।

कमला नदी पुल एवं जयनगर बाईपास (NH-227): उत्तर एवं दक्षिण जयनगर बाईपास (क्रमशः 9.8 किमी एवं 11.6 किमी) तथा कमला नदी पर 4-लेन पुल के निर्माण की कुल अनुमानित लागत ₹1,239.48 करोड़ है। MoRTH को DPR भेजा गया है।

नौबतपुर से हरिहरगंज 4-लेनिंग (NH-139): नौबतपुर बाईपास, कांपा री-अलाइनमेंट, ओबरा बाईपास एवं औरंगाबाद-अंबा बाईपास सहित 137.16 किमी लंबे इस खंड की अनुमानित लागत ₹3,656.50 करोड़ है।

फोरलेन बेतिया बाईपास (NH-727):: 37 किमी लंबी इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब ₹1717.83 करोड़ है।

बरियारपुर (Km 0) से बिशनपुर (Km 141) (NH-333): 141 किमी लंबी परियोजना (लागत ₹3,400 करोड़) का संशोधित अलाइनमेंट प्रक्रियाधीन है तथा ड्रोन सर्वे रिपोर्ट जमा कर दी गई है।

समस्तीपुर 4-लेन बाईपास (NH-322) : 11 किमी लंबे इस बाईपास की अनुमानित लागत ₹498.25 करोड़ है, जिसका संशोधित अलाइनमेंट प्रस्तुत किया गया।

सिंघेश्वर बाईपास (NH-131): 11.27 किमी लंबाई और ₹45.60 करोड़ लागत वाली इस परियोजना का ड्राफ्ट DPR भेजा जा चुका है।

बैठक में कंसल्टेंट द्वारा DPR निर्माण एवं संबंधित कार्यों में शिथिलता बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। निदेशित किया गया कि कंसल्टेंट से प्रमुखता के साथ कार्य लिया जाए। सभी संबंधित कंसल्टेंट निर्धारित समय-सीमा के भीतर त्रुटिरहित फाइनल DPR सौंपना सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले कंसल्टेंट को नोटिस जारी करने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने के निदेश दिए गए। बिजली एवं अन्य यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए विभागों के साथ लगातार समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। सचिव ने बताया कि रेलवे से जुड़े लंबित मामलों और समस्याओं के समाधान हेतु जल्द ही GM स्तर पर बैठक की जाएगी।

इस दरम्यान सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने प्रतिदिन बैठक कर लंबित मामलों व समस्याओं को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अप्रूव्ड अलाइनमेंट वाली परियोजनाओं के डीपीआर को तत्काल अंतिम रूप दिया जाय और निर्धारित समयसीमा के भीतर संबंधित कार्यालयों को सबमिट किया जाय। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजी गई अलाइनमेंट पर त्वरित फॉलो-अप किया जाए और पेंडिंग कम्प्लायंस/ऑब्जर्वेशंस को समयसीमा निर्धारित पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी, यातायात सुगमता और आर्थिक विकास को गति देंगी तथा ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क को मजबूत करेंगी।