बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं सचेतक ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को चेक सौंपा, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पटना

बीपी डेस्क। बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक श्री संजीव चौरसिया, सचेतक श्री राणा रणधीर सिंह, सचेतक श्रीमती गायत्री देवी एवं सचेतक श्री रत्नेश कुशवाहा ने एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।