पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए विधायक डॉ. सुनील कुमार, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

नालंदा

सोहसराय स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित हुई सभा, स्व. भागवत प्रसाद के सामाजिक और धार्मिक योगदान को किया याद

Biharsharif /Avinash pandey। बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार के पिता स्व. भागवत प्रसाद की पांचवीं पुण्यतिथि पर सोहसराय स्थित विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार सहित एनडीए के जिला अध्यक्ष, विभिन्न जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की और शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

वक्ताओं ने स्व. भागवत प्रसाद के धार्मिक, सामाजिक और लोककल्याणकारी कार्यों को याद किया। बड़ी पहाड़ी स्थित शिव मंदिर के निर्माण में उनकी भूमिका तथा विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सेवा से जुड़े उनके योगदान की चर्चा की गई। उनके कार्यों को सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने वाला बताया गया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने पिता के आदर्शों, संस्कारों और समाजसेवा की भावना को सदैव स्मरण रखने की बात कही।