नितिन नवीन ने निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संभाला पदभार, मोदी-शाह के सामने हुई ताजपोशी

दिल्ली पटना

बीपी डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन नवीन ने निर्विरोध जीत दर्ज करके बीजेपी की कमान संभाल ली है। नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। आज सुबह दिल्ली के कई मंदिरों में माथा टेकने के बाद नितिन नवीन ने बीजेपी मुख्यालय का रुख किया। नितिन नवीन ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नई दिल्ली स्थित बीजेपी के मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा है।

नितिन नवीन की ताजपोशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्र राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, विदेश मंत्री एस.जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी बीजेपी मुख्यालय पर मौजूद हैं।

पीएम मोदी नितिन नवीन के साथ मंच पर पहुंचे हैं। पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। नितिन नवीन ने फूलों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया है। नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बीजेपी मुख्यालय में सम्मानित किया। पीएम मोदी ने नितिन नवीन के गले में फूलों की माला पहनाकर उनका अभिवादन किया। वहीं नितिन नवीन की ताजपोशी पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “बीजेपी ने शून्य से शिखर तक का सफर देखा है। पंचायत से पार्लियामेंट तक बीजेपी सशक्त है। अब से नवीन मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *